फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बहादराबाद में बस की चपेट में आए तीन बाइक सवार, एक ने तोड़ा दम, चालक मौके से फरार

Mon, 04 Apr 2022 04:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)

सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी निवासी अजय, सुमित और गुरदयाल अपनी मोटरसाइकिल से सिडकुल में रिश्तेदारी में आए थे। यहां बोंगला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बहादराबाद की ओर से आते हुए उनकी बाइक मिनी बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में बोंगला पेट्रोल पंप के पास तीन बाइक सवार मिनी बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को मुजफ्फरनगर के पुरकाजी निवासी अजय, सुमित और गुरदयाल अपनी मोटरसाइकिल से सिडकुल में रिश्तेदारी में आए थे। यहां बोंगला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बहादराबाद की ओर से आते हुए उनकी बाइक मिनी बस की चपेट में आ गई। बस की चपेट में आने से तीनों नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ये देखते ही बस चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: देहरादून की 78 वर्षीय बुजुर्ग ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, पढ़ें- इसके पीछे बताई क्या वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि शकरपुर निवासी युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल गुरदयाल की हालत गंभीर होने पर उसे मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। सुमित का उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें