बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी बस के चट्टान से टकराने से एक की यात्री की मौत हो गई और अन्य यात्रियों को गंभीर चोट पहुंचने की खबर है। बस में 36 यात्री सवार थे।
हादसा सोमवार की सुबह छह बजे उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी बस बदरीनाथ दर्शन कर लौट रही थी। बदरीनाथ हाईवे पर बेनाकुली के पास बस चट्टान से टकरा गई। इस हादसे में एक यात्री मुकेश भाई (30) पुत्र श्री शिवराज निवासी गुजरात की मौत हो गई।
बताया गया कि हादसे के वक्त अफरातफरी में मुकेश ने बस से छलांग लगा दी, जिससे चोटिल होने से उनकी मौत हो गई। घायलों को 108 द्वारा सीएचसी जोशीमठ ले जाया गया है।
एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना पाकर एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल घटना स्थल पर पहुंचे।