फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि हाईवे पर भीषण हादसा, बुलेट और स्कूटी के टकराते ही उड़े परखच्चे, घायलों को कराया भर्ती

Sat, 13 Jun 2026 02:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

मध्य प्रदेश के यात्री बुलेट से केदारनाथ की ओर जा रहे थे, तभी दूसरी दिशा से आ रही स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेंजी गांव जाने वाले मार्ग के पास एक बुलेट बाइक और स्कूटी के बीच भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के यात्री केदारनाथ की ओर बुलेट से जा रहे थे, तभी दूसरी दिशा से आ रही स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी सवार दिव्यांशु (ग्राम मुसाडुंग) और पायल (ग्राम डांगी गुनाउ), दोनों निवासी जनपद रुद्रप्रयाग, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढे़ं...Dehradun IMA: देश को पहली बार आईएमए से मिलीं नौ महिला सैन्य अफसर; राष्ट्रपति बोलीं- यह बदलती तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। वहीं, बुलेट सवार मध्य प्रदेश निवासी वेदांत शर्मा और अभय शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. शिवांशु ने बताया कि वेदांत शर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें