फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अगस्तमुनि में हादसा, पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, सर्च अभियान जारी

Sat, 13 Jun 2026 02:12 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
नदी में बहा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अगस्तमुनि महाविद्यालय के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। बनियाड़ी गांव निवासी युवक नीरज नेगी नदी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार नीरज नेगी नदी किनारे पूजा-अनुष्ठान के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान वे स्नान करने के लिए नदी में उतरे, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर और प्रवाह अत्यधिक तेज था, जिसकी चपेट में आकर वे बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ  की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में 22 जून को पहुंच सकता है मानसून, तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।  प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों से दूर रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें