फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने डंपर में लगी आग, जिंदा जला चालक, परिचालक बुरी तरह झुलसा

Fri, 25 Nov 2022 12:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

रुड़की में डंपर चालक ने मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक उठाई तो डंपर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। डंपर में आग लग गई और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
डंपर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डंपर जलकर पूरी तरह खराब हो गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे भगवानपुर  लालवाला निवासी डंपर चालक गयूर और परिचालक तालिब निवासी मानुबास माधोपुर के पास डंपर से मिट्टी लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...तलाकशुदा पत्नी का कबूलनामा: प्रेमी के साथ मिलकर की मीट कारोबारी की हत्या, बेटे से जुड़ी थी वारदात की वजह
विज्ञापन


इस दौरान गयूर ने मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक उठाई तो डंपर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। जिससे डंपर में आग लग गई और गयूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक तालिब गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालिब को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें