खराब मौसम के चलते बचाव कार्य में आईं दिक्कतें
पाटी में कार हादसे की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पुलिस-प्रशासन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। अंधेरे और खराब मौसम के चलते बचाव कार्य में परेशानी हुई। घटना के करीब छह घंटे बाद 4:30 बजे रस्सियों के सहारे शवों को खाई से निकाला जा सका। घायल मंजू को पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉ. सौरभ सैनी ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल को आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया। जहां डॉ. राजा प्रसाद ने भी मंजू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मंजू को भोजीपुरा (बरेली) के निजी अस्पताल में ले गए। वहीं तीनों मृतकों का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार किया गया। बसंत गहतोड़ी को बेटे धीरज ने मुखाग्नि दी, जबकि देवकी गहतोड़ी और उनके बेटे प्रदीप गहतोड़ी की चिता को प्रदीप के इकलौते बेटे अंकुर ने मुखाग्नि दी। शोक में बाजार बंद रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली ने कहा कि शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्र में कार्यरत प्रदीप गहतोड़ी बेहद व्यवहार कुशल और मृदुभाषी थे।
ये भी पढ़ें...चारों धामों में वीआईपी दर्शन बंद : सीएम धामी ने कहा-एक समान व्यवस्था होगी लागू, नौजवानों और बीमारों से की खास अपील
मृतकों की सूची
-चालक बसंत गहतोड़ी (52) पुत्र स्व. ईश्वरी दत्त गहतोड़ी।
- शिक्षा विभाग में लिपिक प्रदीप गहतोड़ी (48) पुत्र स्व. बलदेव गहतोड़ी।
-देवकी गहतोड़ी (68) पत्नी बलदेव गहतोड़ी।
;
घायल महिला रेफर
-मंजू गहतोड़ी (45) पत्नी प्रदीप गहतोड़ी। भोजीपुरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।