फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एक क्लिक पर उपलब्ध होगा छात्र -छात्राओं का अकादमिक रिकार्ड, शिक्षकों को भी मिला इस झंझट से छुटकारा

Thu, 08 Dec 2022 03:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

छात्र-छात्राओं की वास्तविक संख्या हर माह अपडेट की जाएगी। इसके अलावा राज्य स्तर पर प्रत्येक छात्र की अकादमिक उपलब्धि और प्रगति का पता चल सकेगा। साथ ही शिक्षकों की सीखने-सिखाने की कार्यकुशलता का भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से शुरू किए गए एजुकेशन पोर्टल दक्ष से एक क्लिक पर छात्र-छात्राओं का अकादमिक रिकार्ड देखा जा सकेगा। बुधवार को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पोर्टल का शुभारंभ किया। बताया कि यह पोर्टल प्रत्येक छात्र-छात्राओं की अकादमिक उपलब्धि को ट्रैक करेगा।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं की प्रगति पर शिक्षकों व विभागीय अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं की वास्तविक संख्या हर माह अपडेट की जाएगी। इसके अलावा राज्य स्तर पर प्रत्येक छात्र की अकादमिक उपलब्धि और प्रगति का पता चल सकेगा। साथ ही शिक्षकों की सीखने-सिखाने की कार्यकुशलता का भी पता चल सकेगा। पोर्टल में कक्षावार, विषयवार छात्र-छात्राओं की प्रगति के साथ ही शिक्षकों को मासिक परीक्षा संबंधी कई प्रपत्रों को भरने से भी छुटकारा मिलेगा।

बताया कि विद्यालयी शिक्षा के तहत प्रत्येक छात्र को एजुकेशन पोर्टल पर रजिस्टर करना अनिवार्य होगा। महानिदेशालय स्तर पर मासिक परीक्षा प्रभारी डॉ. अंकित जोशी ने बताया कि पोर्टल मासिक परीक्षा की रिपोर्टिंग पूर्ण रूप से बिना कागजों के करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बंपर भर्तियां: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, कई साल बाद निकली यहां भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा विभाग में मासिक परीक्षा से संबंधित सभी प्रपत्र अनुपयोगी हो जाएंगे। यह सॉफ्टवेर मासिक परीक्षा के आधार पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था का विश्लेषण कर कई प्रकार की रिपोर्ट जारी करेगा, जिनके आधार पर व्यवस्था सुधार के लिए समाधान दिए जा सकेंगे। कार्यक्रम में उप राज्य परियोजना निदेशक आकाश सारस्वत, बीपी मैंदोली, प्रशांत नैथानी आदि मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें