फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एसी से निकले धुआं तो हो सकता है हादसा, नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा साबित, ये सावधानियां रखें

Thu, 21 May 2026 01:25 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में बुधवार सुबह आग लग गई। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में सबसे पहले चिंगारी भड़की। इसके बाद पर्दे में आग लगी और देखते-देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग लपटें उठने लगीं। एसी से धुआं निकले तो हो हादसा हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें। लगातार इससे हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
AC - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसी के कारण लगातार हो रहे हादसों के बीच घरों में भी काफी ध्यान रखना जरुरी है। एसी से धुआं निकले या आवाज समेत किसी भी प्रकार की दिक्कत को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। एसी में किसी भी प्रकार की समस्या पर तकनीशियन को दिखाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

एसी में आग लगने समेत कई कारणों से लगातार हादसे हो रहे हैं। पहले दिल्ली में इससे कई लोगों की मौत हुई तो वहीं बुधवार को देहरादून में एक अस्पताल में आग लगने से की महिला की मौत समेत कुछ लोग घायल भी हो गए। ऐसे में घरों में भी एसी के चलते सावधानी बरतनी जरूरी है। तकनीशियन हैदर बताते हैं कि एसी से धुआं निकले तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


तकनीकी समस्या के कारण ही ऐसा होता है और नजरअंदाज किया जाए तो ये हादसे का भी कारण बन सकता है। इसके अलावा एसी में गैस का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गैस कम हो तो एसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एसी की सर्विस भी समय-समय पर करानी चाहिए। इसमें वायर समेत अन्य तकनीकी दिक्कतें दूर हो तभी एसी का प्रयोग करना चाहिए। लगातार एसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एसी चलाने पर कंप्रेसर और अंदरूनी वायरिंग पर दबाव बढ़ता है। इन्हीं कारणों से एसी के फटने की जैसे हादसे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें न करें नजरअंदाज

-एसी से गर्म हवा आए तो तकनीकी समस्या हो सकती है।

-एसी ऑन करने पर स्पार्क या लाइट फ्लिकरिंग

-एसी या आसपास जलने की गंध

-एसी से अलग-अलग तरह की आवाज

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा

ये भी ध्यान रखना जरुरी

-एसी को अधिक समय तक लगातार न चलाएं।

-गैस की जांच कर ही इस्तेमाल करें।

-साल में दो बार एसी की सर्विस कराएं।

-फिल्टर को साफ रखें।

-वेंटिलेशन का ध्यान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें