फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर ढालीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानि? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगठन के स्थापना दिवस पर मंगलवार को ढालीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल, जिला प्रमुख लोकेंद्र और खुशबू पैन्यूली ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चर्चित ने कहा कि बीते 70 साल से संगठन छात्र हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तुषार, रश्मि, तनिशा को पुरस्कृत किया गया। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर वैष्णवी डोगरा, अभिषेक साहू, विधि साहू, राधिका, अब्दुल मलिक, फरहीन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा, प्रांत छात्रावास प्रमुख शुभम गर्ग, अभिषेक चौहान, हैदर अली, साहिब, रजत राणा, मोहित पाल, नफीस, रोहित पाल, शुभम राठौर, मुकुल, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें