ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दाखिलों की दौड़ में एमकेपी पीजी कॉलेज में बीए की एंट्री आसान हो गई है। कॉलेज की पहली मेरिट में बीए की कटऑफ 37 प्रतिशत तक चली गई है। सामान्य की कटऑफ भी 60 प्रतिशत से काफी नीचे है। हालांकि बीएससी में दाखिला सबसे मुश्किल है।
एमकेपी में बीए, बीएससी और बीकॉम की पहली मेरिट मंगलवार को जारी कर दी गई। बीए में जनरल ओपेन की कटऑफ 56.80 प्रतिशत है। एससी की कटऑफ 37 प्रतिशत है। बीकॉम में सामान्य की कटऑफ 61.40 प्रतिशत, एससी की कटऑफ सबसे नीचे 40.60 प्रतिशत रही। बीएससी में सामान्य की कटऑफ 75.60 प्रतिशत और एससी की कटऑफ 62.40 प्रतिशत है। एमकेपी की प्रिंसिपल डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि जिन छात्राओं का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, वह बुधवार से दाखिला ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट से 13 जुलाई तक एडमिशन दिए जाएंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
गत वर्ष के मुकाबले बढ़ी कटऑफ
गत वर्ष बीएससी (सीबीजेड) में जनरल की कटऑफ 77.20 प्रतिशत, बीकॉम में 65.40 प्रतिशत और बीए की कटऑफ 53.60 प्रतिशत थी। इस साल बीएससी की कटऑफ 75.60 प्रतिशत पहुंच गई। बीकॉम की कटऑफ 61.40 तक गिर गई। जबकि बीए की कटऑफ 56.80 प्रतिशत रही।
किस कोर्स में कितनी रही कटऑफ
कोर्स जनरल ओबीसी अदर स्टेट एससी एसटी
बीए 56.80 49.40 59.20 37.00 41.60
बीकॉम 61.40 45.40 62.40 40.60 53.40
बीएससी 75.60 70.00 78.00 62.40 72.00
यहां देखें मेरिट लिस्ट : http://mkpcollege.in.net/