फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिले एबीवीपी छात्र

विज्ञापन
कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट से वार्ता करते एबीवीपी के छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने बुधवार को प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट से मुलाकात की। प्राचार्य ने छात्रों को मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रांत छात्रावास प्रमुख शुभम गर्ग ने कहा कि डिग्री कॉलेज में लंबे समय से बीकॉम संकाय में प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए शासनादेश भी जारी हो गया है इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन रिक्त पदों को भरने में आनाकानी कर रहा है। कहा कि कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी और एमकॉम के विषयों से संबंधित किताबों को भी टोटा बना हुआ है। जिस कारण छात्रों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में अब तक एमएसससी संकाय के अंतर्गत जीव और वनस्पति विज्ञान विषय से संबंधित कक्षाएं भी शुरू नहीं हो सकी है। जिस कारण उक्त विषयों से संबंधित छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए देहरादून रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर छात्रों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मुलाकात करने वालों में कॉलेज इकाई अध्यक्ष अभिषेक चौहान, दीक्षिता धीमान, सूरज, आदित्य कन्नौजिया, रिहान, अर्जुन सिंह, सिद्धार्थ, अभिषेक राणा, हर्षित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें