दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद की अध्यक्ष के सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति को बंधक बना लिया। उन्होंने करीब एक घंटे तक हंगामा और कुलपति कार्यालय में तोड़फोड़ की। बाद में कुलपति ने मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंप दी। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को दून विवि में डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति से मिलने पहुंचे। उन्होंने विवि छात्र परिषद की अध्यक्ष प्रियंका सिंह पर सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले पर जवाब मांगा। कुलपति जवाब दे रहे थे कि कुछ कार्यकर्ता उग्र हो गए।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कुलपति के सामने रखी मेज पलट दी। कुर्सियां भी पटककर तोड़ दी। घबराए हुए कुलपति को किसी तरह उनके सहायकों ने वहां से सुरक्षित उठाकर दूसरी जगह बैठाया। छात्रों ने कुलपति को उनके कार्यालय में बंधक बनाकर सभी दरवाजे बंद कर लिए। विवि के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर नेहरू कालोनी एसओ विनोद गुसाईं पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की। इस बीच पहुंचे विवि के चीफ प्रॉक्टर के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हाथापाई भी की। किसी तरह पुलिस ने छात्रों को संभाला। करीब डेढ़ घंटे बाद छात्र अनुशासन समिति की रिपोर्ट और कुलपति प्रो. वीके जैन के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता वहां से लौट गए। हंगामा करने वालों में एबीवीपी नेता शुभम सिमल्टी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : amar ujala
दून विवि में जैसे ही एबीवीपी के कार्यकर्ता पहुंचे तो उन्हें गेट पर रोक दिया गया। छात्रों ने पहले तो पुरजोर कोशिश की गेट खुलवाने की लेकिन जब गार्ड नहीं माने तो छात्र सीधे गेट के ऊपर से चढ़कर भीतर घुस गए। गार्ड ने रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन छात्रों ने उन्हें धक्के देकर पीछे हटा दिया। ऐसे ही छात्र सीधे कुलपति कार्यालय में घुस गए।
डीएवी के छात्र संघ चुनावों से पैदा हुई फूट एबीवीपी को अभी तक एकजुट नहीं कर पाई है। अलग-अलग मुद्दों पर हंगामा प्रदर्शन करने वालों में भी एबीवीपी के दो गुट सक्रिय हैं।
एक गुट कई दिन पहले दून विवि में हंगामा, प्रदर्शन और तिरंगा मार्च कर जा चुका है। मंगलवार से एबीवीपी का दूसरा गुट दून विवि में सक्रिय हुआ है। इसके अलावा दून विवि मामले में एसएफआई और आर्यन संगठन भी सक्रिय है।
दून विवि में जिस बात को लेकर विवाद है, उसकी जांच शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ एक्शन होगा। मैं सभी छात्रों से अपील करता हूं कि वह माहौल को बेहतर बनाए रखने में हमारा सहयोग करें।