फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि प्रबंधन की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

विज्ञापन
फीस काउंटर पर तालाबंदी के बाद एमकेपी पीजी कालेज काउंटर के बाहर निराश दिखी छात्राएं।
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। बीते दो-तीन दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन ने बुधवार को बड़ा रूप धारण कर लिया। डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गढ़वाल विवि प्रबंधन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। साथ ही कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एमकेपी महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उधर, डीबीएस कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी भड़के छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी की। छात्रों ने डीएवी पीजी कॉलेज से परेड ग्राउंड तक पैदल मार्च निकाला। जहां लैंसडौन चौक पर पहुंचकर छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले एचएनबी गढ़वाल विवि के कुलपति का पुतला फूंककर नारेबाजी की गई। इसके बाद छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एस रविशंकर को सौंपा। छात्र संगठनों ने जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एबीवीपी ने डीएवी में किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्र डीएवी कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रबंधन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। छात्रों ने गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा शुल्क बढ़ाने पर नाराजगी जताई। कहा कि कई बार मांग के बावजूद विवि प्रबंधन की ओर से परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फीस बढ़ोतरी के चलते छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने जल्द शुल्क बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। छात्रों ने कुछ देर के लिए तालाबंदी की। इस दौरान नागेंद्र बिष्ट, गीतांजलि पटवाल, दयाल बिष्ट, गौरव तोमर, विपिन, सागर सोनकर, आदित्य नौटियाल, करन परिहार, ऋतिक, अक्षय, अश्वनी पांडेय, सूरज चंद्र, राहुल पेटवाल, नवीन गैरोला, अभिजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एमकेपी में जड़ा ताला
देहरादून। एमकेपी में भी एबीवीपी से जुड़ी छात्राओं ने परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद एचएनबी गढ़वाल विवि प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि विवि प्रशासन को अचानक इतनी अधिक फीस वृद्धि नहीं करनी चाहिए। कहा कि पहले परीक्षा शुल्क 750 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 2150 रुपये कर दिया गया है। इसके बाद वह अन्य छात्राओं के साथ पैदल मार्च में शामिल हुए और लैंसडौन चौक पर कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान हिमाक्षी, तान्या वालिया, चीनू चौहान, मनोरमा, अंजली, वैश्नवी, सुषमा, प्रगति, मंजू आदि मौजूद रहीं।
छात्र संघ पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा समेत शुभम बंसल, नीरज सिंह चौहान, केशव बहुगुणा आदि छात्र संघ पदाधिकारियों ने विवि के निर्णय की निंदा की है। साथ ही नाराजगी जताते हुए जल्द परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें