फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत के फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट से मचा 'घमासान', पुलिस तक पहुंचा मामला

Tue, 09 Oct 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी से कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सात अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए थे। रात में लौटते समय उन्होंने किच्छा से हल्द्वानी तक की रोड की खस्ताहालत पर फेसबुक पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा कि बरेली-बहेड़ी-नैनीताल रोड में बहेड़ी से किच्छा में प्रवेश किया तो बहुत झटके लगने शुरू हुए।

वाह भई वाह त्रिवेंद्र सिंह रावत, आपने तो हल्द्वानी तक पूरी सड़क को खड्डा युक्त बना दिया। अब कुमाऊं में पहाड़ों की तरफ जा रहा हूं। देखता हूं, उधर भी क्या सड़क में बोर्ड लगाने की जरूरत पड़ेगी कि अब आप खड्डा युक्त सड़क में प्रवेश कर रहे हैं। इस पोस्ट के नीचे एक यूजर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाल दी। 
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

जो अभद्र लिखे उनको भी प्रणाम है, जो अच्छा लिखते हैं उनको भी प्रणाम

पोस्ट वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। मंगलवार की दोपहर में कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा।उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिकायत दर्ज कराने वालों में हरीश रावत, शशि वर्मा, नंदन सिंह, राहुल सोनकर, एस मनराल, माला वर्मा, अलका शाह, भूपेश गुणवंत, संजय नेगी, डूंगर सिंह, निर्मला दरम्वाल, दीपक दुर्गापाल, नीलू नेगी आदि शामिल थे।

जो अभद्र लिखे उनको भी प्रणाम है, जो अच्छा लिखते हैं उनको भी प्रणाम है। मेरे लिए सब माफ है।
हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें