फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर गेस्ट टीचरों को तत्काल हटाने के आदेश

Thu, 08 Dec 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गिरफ्तारी देते अतिथि शिक्षक - फोटो : file photo
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों में अनुपस्थित चल रहे गेस्ट टीचरों को उत्तराखंड शासन ने तत्काल हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग को कहा गया है कि इनके स्थान पर प्रतीक्षारत गेस्ट टीचरों को तैनात कर दिया जाए।
विज्ञापन

 
बता दें कि प्रदेश में करीब 6014 गेस्ट टीचर हैं, जो लंबे समय से तदर्थ नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने सचिवालय कूच भी किया था। मुख्यमंत्री से उनकी कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन सरकार उनके मसले पर निर्णय लेने से हिचक रही है। सरकार के इस रुख से गेस्ट टीचरों की नाराजगी बढ़ रही है।

उधर, शासन ने गेस्ट टीचरों के हड़ताल पर जाने से स्कूलों पर पड़ रहे प्रभाव की समीक्षा कराई। विभागीय स्तर पर ये जानकारी दी गई कि कई स्कूलों से गेस्ट टीचर अनुपस्थित हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने स्कूलों से बगैर अनुमति अनुपस्थित चल रहे गेस्ट टीचरों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने प्रतीक्षा सूची में तैनाती का इंतजार कर रहे गेस्ट टीचरों की उनके स्थान पर रखने को कहा। इस पर आंदोलनरत गेस्ट टीचर संघ के प्रवक्ता दौलत जगूड़ी ने कहा कि ऐसा आदेश राज्य के युवाओं के साथ छलावा होगा।

एक ओर अपने प्रतिनिधि राजेन्द्र शाह को भेजकर सीएम सहानुभूति दर्शा रहे हैं, दूसरी ओर अधिकारी गेस्ट टीचरों को हटाने के आदेश जारी कर रहे हैं। संगठन लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें