फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: करोड़ों कमाने के झूठे सपने दिखाए और लाखों रुपये ठगकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईटी पार्क में ऑफिस खोलकर कई लोगों को बनाए शिकार
विज्ञापन


- अभी तक 38 लाख हड़पने का हुआ है खुलासा

- कथित कंपनी का सीएमडी और कंट्री हेड फरार, राजपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। शहर के आईटी पार्क में बैठकर निवेश के जरिये करोड़ों के मुनाफे के सपने दिखाए और लाखों रुपये हड़प कर फरार हो गए। इस ठग कंपनी ने ग्लोबल विजन एकेडमी के नाम से ऑफिस खोला था। अभी तक कथित कंपनी के खिलाफ 38 लाख रुपये हड़पने की शिकायत पुलिस को मिल चुकी है। राजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कंपनी के ठग संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
ठगों ने शेयर मार्केट और रेस्टोरेंट चेन में निवेश का झांसा दिया था। कंपनी के कथित सीएमडी और कंट्री हेड फरार हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि फिलहाल ऋषिकेश निवासी एक महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। श्यामपुर निवासी यशोदा व्यास ने पुलिस को बताया कि आरोपी मलूक चंद चौहान और कंट्री हेड अभिषेक वर्मा ने सहस्रधारा रोड स्थित रीगस बिल्डिंग में दफ्तर खोला था। आरोपियों ने दावा किया कि वे शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं। निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने एक लाख रुपये के निवेश पर नौ प्रतिशत मासिक रिटर्न का अनुबंध किया था। सुरक्षा के तौर पर पोस्ट डेटेड चेक भी दिए थे। शातिरों ने अपनी योजना के तहत जनवरी और फरवरी 2025 में निवेशकों को मुनाफे की राशि लौटाई। इससे लोगों का भरोसा बढ़ा और उन्होंने 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की बड़ी रकम कंपनी में लगा दी। तहरीर के अनुसार, जैसे ही बड़ी रकम जमा हुई, आरोपी टालमटोल करने लगे। मार्च के बाद मुनाफा देना भी बंद कर दिया। बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कंपनी खोलने के लिए फर्जी आधार कार्ड का किया था इस्तेमाल
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कंपनी खोलने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। पीड़ितों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी का साला कैनाल रोड पर एक दुकान में हेयर ड्रेसर का काम करता है, उसने भी आरोपियों को शरण दी थी। आशंका जताई है कि ठगी गई रकम साले के माध्यम से ही ठिकाने लगाई गई है। उसकी भी जांच की मांग की गई है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें