फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: चार साल से फरार प्रापर्टी डीलर यमुनानगर से गिरफ्तार, पहचान छिपाने को बना था आढ़ती

Tue, 21 Jan 2020 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वर्ष 2015 में प्लाट बेचने के नाम पर 15 लाख लेकर हुआ था फरार
  • यमुनानगर की सब्जी मंडी में आढ़ती बना हुआ था आरोपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में चार साल से फरार प्रापर्टी डीलर राजेंद्र गुजराल को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर सब्जी मंडी में आढ़ती बना हुआ था।  

विज्ञापन


पटेलनगर के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि 2015 में जाखन के भगीरथीपुरम निवासी दिनेश बड़ोली ने क्लेमेंटटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजेंद्र गुजराल ने उनसे टर्नर रोड पर आशिमा विहार में एक प्लाट का सौदा किया था। पेशगी के रूप में आरोपी को 15 लाख रुपये दिए गए थे।

रकम लेने के बाद भी आरोपी ने न तो बैनामा कराया और न ही रकम वापस की। बाद आरोपी ने जो चेक दिए वे भी बाउंस हो गए। इस मामले में अलग से न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी गुजराल अपना मकान आदि बेचकर फरार हो गया। कोर्ट से लगातार वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी पेश नहीं हो रहा था। वांछितों की गिरफ्तारी को चलाए गए अभियान में उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।  

सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राजेंद्र गुजराल हरियाणा के यमुनानगर शहर में छिपा है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने यमुनानगर में रहकर उसके बारे में जानकारी जुटाई। आरोपी यमुनानगर की सब्जी मंडी में आढ़ती बना हुआ था। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें