फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कीर्ति स्तंभ के मूल पर अभिषेक, संतों ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन श्री कालिका माता समिति के परिसर में हर्षोल्लास व पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया गया। इससे पहले ध्वज का अभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन




कालिका मार्ग स्थित मां कालिका मंदिर में 72वां वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव के तहत ध्वजारोहण किया गया। इससे पहले श्रीराम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद श्री अष्टधातु कीर्ति स्तम्भ से टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने ध्वजावतरण किया। इसके बाद आरती की गई। वहीं श्री सिंदूरिया हनुमान मंदिर के ऊपरी तल पर संतों ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ संत महात्माओं एवं ब्राह्मणों की ओर से कीर्ति स्तम्भ के मूल पर अभिषेक किया गया। यहां शाम 6.05 बजे स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने स्थायी कीर्ति स्तम्भ पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


वहीं, श्री सिंदूरिया हनुमान मंदिर में श्रीराम चरित मानस के नवाहन पाठ की परिसमाप्ति हुई। प्रचार मंत्री संजय आनंद ने बताया कि मां जगदम्बा एवं श्री दूनेश्वर महादेव की विशेष आरती की गई। इसके बाद संतों की विदाई हुई। वहीं, शाम को भजन संध्या में सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें