दून वैली इंटरनेशनल स्कूल, ठाकुरपुर में आयोजित कार्यक्रम जश्न-ए-दून में बॉलीवुड गायक ऐश किंग ने रंग जमाया। रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत ऐश ने दून ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन चौधरी दरियाव सिंह, निदेशक डॉ. संजय चौधरी के साथ दीप प्रज्वलित कर की।
चेयरमैन दरियाव सिंह ने कहा, खेलकूद प्रतियोगिता और इस तरह के संगीत कार्यक्रम बच्चों के जीवन में उत्साह का संचार करते हैं। कॅरिअर में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने के लिए छात्रों के जीवन में मनोबल और उत्साह एक अहम रोल निभाता है। इसके बाद गायक किंग ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने फिल्म बॉडीगार्ड के प्रसिद्ध गीत दिल का ये क्या राज है.., ये बारिश का मौसम.., यारों दोस्ती बड़ी हसीन... समेत कई गीत गाए।