फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बॉक्सिंग में अभिनव, लैला और वंशिका ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कर्नल केएस मल्ल की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मुक्केबाजों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में स्कूल के छह से अधिक मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन



बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ रिटायर्ड एसपी डीपी जुयाल ने किया। प्रतियोगिता में अभिनव चमोली और सब जूनियर गर्ल्स में लैला अली ने फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा सब जूनियर बालक वर्ग में अंश ठाकुर और अंगद सेमीफाइनल में पहुंचे। जूनियर बालिका वर्ग में वंशिका चरण, अंशिका विद्वान और मुस्कान बिष्ट ने भी फाइनल में जगह बनाई। देहरादून बॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक और सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विपिन बलूनी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के तहत मुकाबले में हिस्सा लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि खेल से हमारे जीवन में प्रतिस्पर्धा के साथ ही अनुशासन और टीम लीडरशिप की भावना भी पैदा होती है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता वीर सिंह पंवार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष बीएस रावत, महासचिव दुर्गा थापा क्षेत्री, अनिल चंद्र कंडवाल, उमेश कुमार मौर्य, मेजर हरीश कनवाल, कोच प्रदीप कुमार ऐरी, कपिल देव बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें