फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एडीजी जेल बने अभिनव कुमार, दो और आईपीएस के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIएडीजी जेल बने अभिनव कुमार, दो और आईपीएस के तबादले
I
I

I
I- विमला गुंज्याल को दी गई आईजी विजिलेंस की जिम्मेदारी, धीरेंद्र गुंज्याल बाध्य प्रतीक्षा
I
Iकार्यवाहक डीजीपी पद से अवमुक्त होने के बाद एडीजी अभिनव कुमार को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एडीजी जेल बनाया गया है। इसके अलावा दो और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें विमला गुंज्याल को आईजी विजिलेंस बनाया गया है। जबकि, एसएसपी विजिलेंस रहे धीरेंद्र गुंज्याल को वहां से हटाते हुए बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। गुंज्याल आगामी जनवरी में डीआईजी पद पर पदोन्नत होंगे।
विज्ञापन

I
Iबता दें कि जेल मैन्युअल के अनुसार जेल विभाग में आईजी का पद आईएएस अफसर का होता है। मगर, 15 दिसंबर 2014 को कुख्यात अमित भूरा के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद इस व्यवस्था को बदल दिया गया था। उस वक्त सरकार ने आईजी जेल की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी को देने का निर्णय लिया और पहली बार आईपीएस पीवीके प्रसाद आईजी जेल रहे। एडीजी पद पर पदोन्नत होने के बाद भी प्रसाद इस पद रहे। लेकिन, बाद में यहां आईजी रैंक के अधिकारी को ही तैनात कर दिया गया। वर्तमान में आईपीएस विमला गुंज्याल आईजी जेल के पद पर थीं। ऐसे में अब एडीजी अभिनव कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि एडीजी अभिनव कुमार का कार्यवाहक डीजीपी के पद पर कार्यकाल 11 महीने 24 दिन का रहा। उन्हें आईपीएस अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें