फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, ग्रामीणों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने हरबर्टपुर से ढकरानी के कोर्ट रोड पर बाइक रैली निकालकर क्षेत्र की जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के प्रति जागरूक किया। रैली का नेतृत्व कर रहे आप के विधानसभा प्रभारी प्रवीण बंसल ने कहा कि भाजपा की सरकार के कार्यकाल में जनता त्रस्त होकर रह गई है। जनता को समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ उनकी सभी समस्याओं का समाधान करेगी। रैली में दीपू राठौर, आसिफ, सचिन, शिवम बंसल, सलीम चांद, राहुल भट्ट, सुनीता तिवारी, कोमल, रविता, संतोषी, विक्की कश्यप, शिवम क्षेत्री, शिवम कुमार, वसीम, धर्मपाल, जमशेद अली, अमान शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर आप के जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्तओं ने ग्राम चिरंजीव पुर में घर-घर जाकर आप की नीतियों की जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप की सरकार में किए जाने वाले कार्यों के बारे में पार्टी नेता ने पहले ही बता दिया है। सरकार बनने के बाद रोजगार, महिलाओं का सम्मान व बुजुर्गों की सुविधा के लिए तीर्थयात्रा जैैसी योजनाएं संचालित की जाएंगी। इस दौरान प्रतीक सक्सैना, महेंद्र सिंह चौधरी, गुमान सिंह, गुलफाम अहमद, वीरेंद्र सिंह चौधरी, सीमा पाल, सोम बाला, मीनू पाल, दीपशिखा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें