फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' ने दी फीकी चाय तो चीनी देंगे मोदी

Mon, 30 Jun 2014 09:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में महंगाई और चीनी के बढ़े दामों से खफा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का अलग अंदाज लोगों को खासा पसंद आया।
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर में आते-जाते लोगों को फीकी चाय पिलाई और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। लोगों ने भी चाय की चुस्कियां ली और उसमें चीनी न होने के लिए केंद्र सरकार को कोसा।

सिंचाई विभाग का सड़क का काम न करने का विरोध जताने के बाद सोमवार को आप कार्यकर्ताओं ने मोदी टी स्टाल की तर्ज पर घंटाघर चौक में ‘फीकी टी स्टाल’ लगाया।

चाय वालों के लिए चीनी के दाम बढ़ाए

कार्यकर्ताओं ने आते जाते लोगों को फीकी चाय दी। लोगों ने भी हाथों हाथ लेते हुए चाय का आनंद लिया। आप के जिला संयोजक संजय भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि मोदी क्योंकि खुद चाय बेचते थे।

तो उन्होंने चाय वालों का ख्याल रखते हुए चीनी के दाम बढ़ा दिए। ताकि वह चाय के दाम बढ़ा दे। उधर, आचार संहिता लगी होने के कारण पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन बंद करने को कहा।

उसके बाद कार्यकर्ताओं ने टी स्टाल हटा दिया और विरोध के नारे लिखे हुए पोस्टर पकड़ कर चौक के एक तरफ खड़े हो गए। विरोध करने वालों में सुरेश नेगी, प्रियंका अनेजा, पूजा भल्ला, सुनीता सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुझे फीकी चाय से कोई दिक्कत नहीं

आप पार्टी के विरोध के बीच कुछ पल ठहाकों के भी आए। एक अधेड़ व्यक्ति ने चाय पी और कहा कि उन्हें चीनी की महंगाई से कोई दिक्कत नहीं।

लोगों ने कारण पूछा तो उन्होंने बताया, क्योंकि उन्हें शूगर है। डायबिटिक होने के कारण वह वैसे भी फीकी चाय पीते हैं। चाय का चुस्कियां लेने के बाद वह आगे निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें