फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्घता नहीं मिलावट बेच रहा 'आंचल'

Fri, 16 Aug 2013 07:16 PM IST
देहरादून/रजा शास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में मिलावटी दूध बेचा जा रहा है। शुद्घता की गांरटी देने वाली नामी कंपनियों का दूध परीक्षण में फेल हो गया है, लेकिन प्रशासन जुर्माना दुकानदारों पर ठोक रहा है।
विज्ञापन


आंचल ब्रांड के दूध का सैंपल फेल हो जाने पर कोर्ट ने दस हजार का जुर्माना लगाया है। यह सैंपल कालसी स्थित एक डेयरी फार्म से लिया गया था। सैंपल को जांच के लिए उत्तराखंड खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया। इसकी रिपोर्ट में दूध का सैंपल सबस्टैंडर्ड पाया गया।

आंचल का दूध फेल
कालसी में दूध का नमूना कालसी से रवि की दुकान से लिया गया था। खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट में बताया गया कि आंचल ब्रांड के पैकेट पर निर्माता का नाम देहरादून उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड लिखा हुआ है।
विज्ञापन


दुकानदार पर ठोका जुर्माना
लेकिन दस हजार रुपए जुर्माना दुकानदार रवि पुत्र गोविंदराम यादव पर लगाया गया है। आंचल ब्रांड के दूध के दो नमूने 21 मई को लिए गए थे। इसके बाद इन्हें जांच के लिए भेजा गया।

इसके अलावा बाजार में खुले बिक रहे दूध के कई स्थानों से लिए गए सैंपल भी घटिया निकले हैं। कई जगह गाय और भैंस के दूध को मिश्रित करके बेचा जा रहा था।

मिलावटी मिल रहा दूध
अजबपुर खुर्द के दुकानदार हाजी गुलजार, शास्त्रीनगर के सुशील कुमार, लक्सर हरिद्वार के जुल्फिकार और ऋषिकेश स्थित कृष्णा डेयरी के दूध के सैंपल भी जांच में घटिया निकले हैं। इन सभी दुकानदारों पर एडीएम (फाइनेंस) झरना कमठान के कोर्ट ने दस-दस हजार जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें