फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Tue, 30 Jun 2020 12:30 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कई थामा ‘आप’ का दामन 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस, भाजपा, उक्रांद के साथ ही आम आदमी पार्टी जैसी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व नई दिल्ली में विधायक दिनेश मोहनिया ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर डोईवाला क्षेत्र से भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कपरवान शास्त्री समेत कई लोगों ने ‘आप’ का दामन थाम लिया। 

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के साथ ही बूथ लेवल प्रभारियों की नियुक्तियों और बूथ लेबल कमेटियों के गठन को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा की। मोहनिया ने मीडिया को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा प्रदेश के आमजन की समस्याओं से रूबरू होने के लिए पार्टी की ओर से ‘उत्तराखंड जन संवाद यात्रा’ निकाली जाएगी। 

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि सभी 70 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति करने के साथ ही 10800 बूथों पर बूथ लेवल प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। 40 फीसदी बूथों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस मौके पर पार्टी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के अलावा संगठन मंत्री डीके पाल व डीएस कोटलिया, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र बंसल, मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश काला, प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा, अभिषेक बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद, प्रदीप बहुगुणा, राजू मौर्या, सुभाष भट्ट, अशोक सेमवाल समेत कई प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें