उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी जुड़ने के पहले ही टूट रही है। पार्टी अभी अपना जनाधार खड़ा भी नहीं कर पाई है कि नेता अंदरखाने खींचतान में जुटे हैं।
दूसरे नेता को फर्जी बता रहा हर नेता
हर नेता दूसरे को खारिज कर रहा है। प्रदेश का नेता जिले वाले को और जिले का प्रदेश वाले को फर्जी बता रहा है। हर नेता अपने को आप का असली लीडर बताता है।
एक बार फिर आम आदमी पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में प्रदेश सचिव को नकार दिया गया। एक और नेता को भूमाफिया और ड्रग माफिया बताया गया है। इन नेताओं को अनाधिकृत बताया गया है।
इसमें कहा गया है कि पार्टी ने अभी सोशल मीडिया के अलावा किसी प्रकोष्ठ का गठन नहीं किया है। कुछ लोग अपने को आम आदमी पार्टी के उद्योग मोर्चा और कोई किसान मोर्चा का पदाधिकारी बता रहा है।