फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के लिए रहें तैयार

Sun, 07 Dec 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो जरूरी कागजात तैयार रखें। जल्द ही देहरादून नगर निगम के 60 वार्डों में आधार बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वोटर आईडी कार्ड और राशनकार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी
जिला प्रशासन ने आधार कार्ड एजेंसियों से दो दिन के अंदर कैंप लगाने का कार्यक्रम देने के लिए कहा है। एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने बताया कि अगर एजेंसियां कार्यक्रम नहीं देती हैं तो प्रशासन कार्यक्रम बनाकर देगा।

आधार कार्ड के लिए वोटर आईडी कार्ड और राशनकार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी। एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली का बिल, गैस कनेक्शन के कागजात, पानी का बिल लगा सकते हैं। पहचान के लिए पैन कार्ड की छाया प्रति दी जा सकती है।
विज्ञापन


बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए स्कूल का पहचान पत्र और जन्मप्रमाण पत्र की छाया प्रति देनी होगी। केंद्रीय आधार प्रोजेक्ट के स्टेट रिसोर्स अफसर आदित्य कुमार ने बताया कि लोग मोबाइल फोन से एसएमएस करके अपने आधार कार्ड के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने से सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

एजेंसियों से ब्योरा लेगा प्रशासन
जिला प्रशासन आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों से ब्योरा लेगा। एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह और केंद्रीय आधार प्रोजेक्टर के स्टेट रिसोर्स पर्सन आदित्य कुमार की मंगलवार को बैठक होगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि राजधानी में किस एजेंसी ने कितने आधार कार्ड बनाए हैं।

शहीद स्थल पर लगेगा कैंप
राज्य आंदोलनकारियों का आधार कार्ड बनाने के लिए शहीद स्थल पर कैंप लगेगा। विरंची एजेंसी यहां कैंप लगाएगी। राज्य आंदोलनकारियों ने एडीएम से भेंट करके यह मांग की थी। इसके बाद यह व्यवस्था की गई है।

निगम में आज भी लगेगा आधार शिविर
नगर निगम में रविवार को भी आधार कार्ड शिविर लगेगा। लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए रविवार को कुछ मशीनें बढ़ाई जा सकती हैं। हालांकि शिविर में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पहले तो लंबी लाइन में लगने के बाद फॉर्म मिल रहा है और इसके बाद इसे जमा कराने में कई घंटे का समय लग रहा है। फॉर्म जमा होने के बाद बाकी औपचारिकताओं के लिए 15 दिन बाद आने को कहा जा रहा है। उधर, परेशानी को देखते हुए जल्द ही बायोमेट्रिक मशीनों में बढ़ोत्तरी की जा रही है।

- नगर निगम में लगे कैंप में अब तक बांटे जा चुके हैं 18,000 फॉर्म
- लोगों ने अभी तक जमा कराएं हैं फॉर्म 2500
- करीब 1200 लोगों की पूरी हो चुकी है बायोमेट्रिक प्रक्रिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें