फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक का अपहरण कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अब्दुल सलाम की तहरीर पर आरोपी राघव समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि केदारावाला निवासी अब्दुल सलाम ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि घटना की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी बाइक से जस्सोवाला से केदारावाला जा रहे थे। तभी बालूवाला में तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोका और उनके हाथ में बंधे धागे को लेकर विवाद किया। इसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की और लोहे की रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया।

कुछ देर बाद एक कार आई, जिसमें से 6-7 लड़के निकले। उन्होंने उन्हें जबरन कार में डाला और तमंचा दिखाकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वह उसे शंकरपुर ले गए, जहां 4-5 अन्य लोग पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन




शंकरपुर में आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये भी लूट लिए। साथ ही तलवार से जख्मी कर दिया। बाद में आवाजाही बढ़ने पर उन्हें सहसपुर कोतवाली के पास छोड़कर आरोपी भाग गए। उनके कोतवाली में प्रवेश करते ही कुछ आरोपी उन्हें रोकने के लिए पीछे से आए, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें