पटेलनगर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक का फोन हैक कर 1.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी के अनुसार घटना सितंबर 2025 की है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से एपीके फाइल आई थी। उन्होंने इस पर क्लिक किया तो उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिना उनकी अनुमति के ऑनलाइन सामान मंगवा लिया। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनके फोन पर मैसेज आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।