II
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से खंगाल रही सुराग
I
I
I
Iकार खरीदने के बहाने कार बाजार में आया एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने थार को ले उड़ा। जब युवक 15-20 मिनट तक वापस नहीं आया, तब कारोबारी को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
I
I
I
Iकोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी जावेद की दिल्ली रोड पर मोहम्मदपुर के समीप रॉयल कार बाजार के नाम से पुरानी कारें बेचने का कारोबार है। बृहस्पतिवार की दोपहर को वहां पर एक युवक कार से वाहन खरीदने के लिए आया। कार को एक प्रॉपटी डीलर के कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी। अन्य युवक कार में बैठे रहे। उसने दुकान पर खड़ी एक पुरानी थार कार का रेट पूछा और उसका ट्रायल लेने की बात कही। कारोबारी ने थार में बैटरी लगवाई और चाबी युवक के सुपुर्द कर दी। इसके बाद युवक थार लेकर चला गया। इसी बीच कार में बैठे उसके साथी भी कार लेकर वहां से खिसक गए। जब काफी देर तक युवक नहीं आया तो कारोबारी को शंका हुई। उसने युवक की कार देखी तो वह भी नदारद थी। उसने तुरंत मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
I