II अब सरकारी विभागों को शिकायती पत्र देने के लिए लोगों को विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए पिछले दिनों डीएम सविन बंसल ने निर्देश दिए थे। इस प्रोजेक्ट पर काम पूरा हो गया है।
I
I
I
Iविकासभवन सभागार में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में प्राप्त आवेदन, प्रार्थनापत्र, शिकायतों की मॉनीटरिंग के लिए तैयार किए जा रहे ऑनलाइन सिस्टम का प्रजेंटेशन देखा। उन्होंने कहा कि जनता की सुगमता, प्रार्थनापत्र एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनीटरिंग के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया जा रहा है। सिस्टम बनने से आवेदन को सटीक जानकारी मिल पाएगी। आवेदन के निस्तारण की दिशा में तेजी से कार्य हो सकेगा। विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब करने के लिए कंट्रोल मुख्य विकास अधिकारी व दूसरा कलेक्ट्रेट प्रभारी अधिकारियों के पास रहेगा। इसके प्रचार-प्रचार के लिए विभिन्न स्थानों पर सूचना चस्पा की जाएगी।I