फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में गिरा युवक, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी थाना क्षेत्र के उदपाल्टा गांव में दावत में शामिल होने आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में साहिया-उदपाल्टा मार्ग पर खाई में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के डाकपत्थर निवासी देवांश जोशी (32) पुत्र गिरीश चंद्र जोशी शनिवार को उदपाल्टा गांव में दावत में शामिल होने आया था। खाने-पीने के बाद वह साहिया-उदपाल्टा मार्ग से पैदल घर जा रहा था। रविवार को उसे खाई में गिरे देखा गया। सूचना पर साहिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को खाई से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि घायल युवक देवांश जोशी के सिर और मुंह पर गंभीर चोट लगी थी। बेहोश की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया भिजवाया गया। गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे का आदी है। उदपाल्टा गांव से घर लौटते समय भी वह शराब के नशे में बताया जा रहा था। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें