Iकैंची धाम के स्थापना दिवस पर दून में पूजा-अर्चना कर ध्यान साधना की गई। रविवार को गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा की ओर से गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर कैंची धाम और बाबा नीम करोली महाराज के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर रोली चावल और चंदन अर्पित किया गया। योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कहा कि मैं और अहंकार छोड़कर हम की भावना होना ही एक सच्चे योग साधक की पहचान है। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा, योगाचार्य विक्रम, कृष्ण अवतार मिश्रा, राधा, अंबिका उनियाल आदि मौजूद रहे।I