II
I
I
जमीन विवाद में चंद्रबनी चोइला में हुई थी पूर्व सैनिक की हत्या
I
I
I
Iजमीन विवाद में चंद्रबनी चोइला में हुई पूर्व सैनिक की हत्या मामले में फरार चल रही पांच हजार की इनामी महिला आरोपी को एसओजी ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 में जमीन विवाद में पूर्व सैनिक बीर बहादुर थापा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। पुलिस पहले ही अंशुल रघुवंशी, राकेश देवी, सोनिया, शालू सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। एक महिला आरोपी सिमला देवी निवासी हरसौली, कोतवाली मुजफ्फरनगर फरार चल रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रही थी। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को एसओजी ने महिला को मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र से दबोच लिया।I