II
साइबर ठग ने लिंक भेजा, उस पर टैप करने के लिए बोला, कट गए रुपये
I
I
I
Iदंत चिकित्सक से परामर्श के नाम पर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात खिलाफ बीएनएस के तहत धोखाधड़ी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iपुलिस को दी तहरीर में अंबाड़ी गांव निवासी मधुबाला ने बताया कि 26 अगस्त को धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में दंत चिकित्सक से परामर्श लेने हेतु टोल फ्री नंबर पर उसने कॉल की। कॉल उठाने वाले ने उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण की सलाह दी। इसके लिए मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजा। पीड़िता ने उस लिंक पर 28 अगस्त से 31 अगस्त के बीच टैप किया। इस दौरान उनके खाते से 11 बार में 3,13,495 रुपये निकाल लिए गए। बताया कि उसके बाद से वह नंबर बंद आ रहा है जो ठग ने उसे अपना व्यक्तिगत नंबर बताकर दिया था।I