फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: भालू के हमले पर महिला की हिम्मत पड़ी भारी, दरांती से किया वार तो भाग खड़ा हुआ खूंखार जानवर

Fri, 14 Nov 2025 09:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून)

सार

फकीरी देवी छानीधार नामक स्थान के पास चारापत्ती काट रही थीं। अचानक एक भालू वहां आ धमका। उसने महिला पर पंजों से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक के खरोड़ा गांव में पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल गईं फकीरी देवी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। महिला घबराने की बजाय हिम्मत से काम लेते हुए भालू से भिड़ गई। दरांती से वार करना शुरू कर दिया। महिला के हमले से घबराकर भालू भाग खड़ा हुआ। हालांकि भालू के हमले में महिला घायल हो गईं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फकीरी देवी छानीधार नामक स्थान के पास चारापत्ती काट रही थीं। अचानक एक भालू वहां आ धमका। उसने महिला पर पंजों से वार करना शुरू कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और दरांती लेकर भालू पर टूट पड़ी। दोनों के बीच संघर्ष में भालू भाग खड़ा हुआ। उधर, शोर सुनकर ग्रामीण ग्यारू दत्त डिमरी, सहजराम डिमरी, सजीत डिमरी आदि घटनास्थल पर पहुंचे।

Kotdwar: बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घायल महिला को सीएचसी चकराता पहुंचाया। वहां उपचार और एआरवी लगाने के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों बताया कि फकीरी देवी के पति का निधन हो गया था। उसके बाद से वह खेतीबाड़ी और पशुपालन कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। ग्रामीण महिला के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें