अवैध प्लॉटिंग का निरीक्षण करते एएसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी और अन्य अधिकारी। संव
- एसडीएम ने संयुक्त विभागीय टीम के साथ किया निरीक्षण, आठ अवैध प्लॉटिंग चिह्नित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पछवादून में अवैध प्लॉटिंग और सरकारी भूमि पर कब्जे हटाने के लिए प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में संयुक्त विभागीय टीम ने कुल्हाल राज्य सीमा से लेकर सहसपुर तक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली शिकायतों के आधार पर आठ अवैध प्लॉटिंग और कब्जों को चिह्नित किया गया। एसडीएम ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और प्रशासन की टीम को अवैध प्लॉटिंग व कब्जा करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नोटिस देने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ एमडीडीए और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। एसडीएम ने एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से कहा कि नोटिस जारी करने के बाद जिन लोगों के जवाब नहीं आएंगे उनके प्लॉटिंग को ध्वस्त किया जाए। तहसीलदार विवेक राजौरी से कहा कि अगर अवैध प्लॉटिंग के बीच सरकारी भूमि है तो उसे भी कब्जा मुक्त कराना है। तय समयावधि के बाद एक तिथि तय कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जाएगी।