फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क पर होली खेल रहे युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में सड़क पर होली खेल रहे एक युवक पर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। युवक की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में हरबर्टपुर के हरिपुर निवासी विनोद चौहान ने बताया कि उनके भाई गौतम आसपास के घरों के बाहर होली खेल रहे थे। बताया कि कोर्ट रोड की ओर से एक ट्रैक्टर आ रहा था। चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर उनके भाई के ऊपर चढ़ा दिया। बताया कि उनके भाई को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया कि ट्रैक्टर पर पांच युवक सवार थे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें