फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक से दिनदहाड़े स्मार्टफोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व में भी डकैती को दे चुका है अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में युवक से स्मार्ट फोन छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी कोतवाली क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 11 मार्च को हरबर्टपुर चौक के पास बाइक सवार एक युवक से स्मार्टफोन छीनकर फरार हो गया था। मध्यप्रदेश के जिला दतिया के रांव गांव निवासी शिवम अहिरवार ने पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी की धर पकड़ के लिए हरबर्टपुर चौकी प्रभारी सनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। बताया कि टीम ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। बताया सहसपुर थाना क्षेत्र के आसान पुल निवासी आरिफ को कैनाल रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी का स्मार्ट फोन भी मिला है। बताया कि आरोपी पूर्व में भी विकासनगर में डकैती की घटना को अंजाम दे चुका है। बताया वह नशेड़ी है और लत को पूरा करने के लिए चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें