फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 12 किलोमीटर रोड शो के लिए 13 जोन बने, जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Iडीएम ने अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों को पुख्ता करने के दिए निर्देशI



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए मार्ग को कुल 13 जोन में बांटा गया है। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सेक्टर और नोडल अफसर भी अलग-अलग जोन में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवर को सभी जोनल मजिस्ट्रेट के साथ तैयारियों के मद्देनजर बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम से पहले एक बार फिर से स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल, पेयजल सहित सभी विभागों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य मंच के पास ग्रीन रूम में इंटरनेट, फैक्स लाइन और प्रोटोकॉल के आधार पर सभी सुविधाएं समय से पूरी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें