फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विक्रम शर्मा हत्याकांड... अंकित की गर्लफ्रेंड से दून पुलिस ने झारखंड जाकर की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
I- कई अहम सुराग मिले, घर पर नोटिस भी चस्पा कियाI
विज्ञापन




चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच में जुटी दून पुलिस अब आरोपी अंकित वर्मा के करीबियों पर शिकंजा कस रही है। दून पुलिस ने झारखंड जाकर अंकित की गर्लफ्रेंड से लंबी पूछताछ की। इसे जांच का अहम मोड़ माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पुलिस को आरोपी के संपर्कों और वारदात से पहले की गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं।

डालनवाला थाना पुलिस टीम हाल ही में झारखंड के लोहरदगा पहुंची थी जहां अंकित वर्मा के घर पर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को ट्रेस कर पूछताछ के लिए बुलाया। शुरुआती पूछताछ में युवती ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं जिनके आधार पर पुलिस अब आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि गर्लफ्रेंड अंकित के बेहद करीब थी और उसे उसके मूवमेंट, कॉल डिटेल्स और दोस्तों के नेटवर्क की अच्छी जानकारी थी।
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद अंकित लगातार ठिकाने बदल रहा था और कुछ लोगों की मदद से फरार होने में सफल रहा। युवती से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस का मानना है कि डिजिटल साक्ष्य इस मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू दे सकते हैं।



गौरतलब है कि गत 13 फरवरी को दून के सिल्वर मॉल सिटी में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी अंकित वर्मा समेत छह आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उन पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि झारखंड गई पुलिस टीम आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। होटल के जिन कमरों में आग लगी है उनके कांच तोड़कर अंदर जाने का प्रयास करता दमकल कर्- फोटो : Self

कुरुक्षेत्र। होटल के जिन कमरों में आग लगी है उनके कांच तोड़कर अंदर जाने का प्रयास करता दमकल कर्- फोटो : Self

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें