II
पुलिस और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की गई शिकायत, शिक्षा विभाग ने भी लिया मामले का संज्ञान
I
I
I
Iमाजरा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा को कथित रूप से उसकी सहपाठी की ओर से नशीला पदार्थ देने का मामला सामने आया है। पुलिस के बाद इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी दर्ज की गई। शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से विद्यालय प्रशासन को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
I
Iमुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल ने बताया, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के बाद दो जून को विद्यालय प्रबंधन को तलब किया गया था। बताया, स्कूल में छात्रा की ओर से सहपाठी छात्रा को पानी की बोतल में नशीला पदार्थ देने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज हुई। छात्रा का मेडिकल भी हुआ और रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद छात्रा तीन दिन तक अस्पताल में भी भर्ती रही। इसकी शिकायत जब विद्यालय प्रशासन से हुई तो विद्यालय प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखा। उनकी ओर से कहा गया, छात्रा को केवल बेकिंग सोडा दिया गया था, जिसे केवल शरारत के रूप में देखा जाना चाहिए।
I
Iहालांकि, इस प्रकरण में विद्यालय की अनुशासन समिति ने कोई जांच नहीं की। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को स्कूल की अनुशासन समिति को मामले की जांच करवाने, समिति में आईटी विशेषज्ञ और महिला मनोवैज्ञानिक को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसी किसी भी घटना की तत्काल सूचना नार्कोटिक्स विभाग और शिक्षा अधिकारी कार्यालय को देने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया, विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए है कि सभी बिंदुओं पर जुलाई के पहले सप्ताह तक रिपोर्ट शिक्षा विभाग को दें।
I
I
I
I
I
I
I
I
परिजनों ने दूसरे स्कूल में कराया छात्रा का दाखिला
I
Iछात्रा की मां ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को इस घटना के बारे में बताया गया। प्रबंधन से नशीला पदार्थ देने वाली छात्रा को विद्यालय से हटाने औैर उसके अभिभावकों से मुलाकात करने की बात की, लेकिन प्रबंधन ने संज्ञान नहीं लिया। इसकी शिकायत पटेलनगर थाने में की गई, जिसके बाद मामले को आईएसबीटी चौकी स्थानांतरित किया गया। उन्हें आईएसबीटी चौकी से महिला पुलिसकर्मी ने फोन कर बताया कि पुलिस कर्मी जांच के लिए स्कूल गई, लेकिन प्रबंधन ने सहयोग नहीं किया। बताया, छात्रा को स्कूल से निकालकर दूसरे स्कूल में दाखिला दिला दिया है।I