फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर पर चढ़ा छात्र नेता, बोला अगर उतारोगे तो खुद पर आग लगा दूंगा

Mon, 15 May 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
student in tower
विज्ञापन
दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून डीएवी कॉलेज के छात्रनेताओं की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। इस बीच एक छात्र नेता कॉलेज के समीप टावर पर चढ़ गया। इससे पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूले हैं। छात्र नेता का कहना है कि वह टंकी पर बैठकर ही भूख हड़ताल जारी रखेंगे।  
विज्ञापन


महाविद्यालय में फीस में विकास के नाम पर लूटखसोट बंद करने, डीएवी कॉलेज को श्रीदेव विश्वविद्यावलय से संबद्ध करने, कॉलेज की सीटें बढ़ाने, कॉलेज के सभी खातों का ऑडिट कराने की मांग को लेकर छात्र डीएवी में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 
विज्ञापन

टॉवर पर चढ़े छात्र ने कहा, खुद पर पेट्रोल छिड़क दूंगा

student in tower
आज सुबह आर्य छात्र संगठन से जुड़े शूरवीर सिंह चौहान कॉलेज के समीप स्थित टावर पर चढ़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्र नेता ने कहा कि यदि उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया तो वह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लेंगे।    

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि छात्रों के आंदोलन के बावजूद सरकार और मैनजमेंट ने अपने आँखों पर पट्टी बांध रखी है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए ही उन्होंने टावर पर चढ़ने का निर्णय किया। बाद में प्रशासन के मनाने पर छात्र टावर से उतर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें