फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ज्योतिष के सिद्वांतों में आया है बदलाव: राज्यपाल

Mon, 15 May 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
governor Dr. KK paul
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के दूसरे उत्तराखंड के राज्यपाल डा. केके पॉल ने कहा कि ज्योतिष के सिद्घांतों में बदलाव आया है। भारत में ज्योतिष का प्रचार होता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर ज्योतिष का वैज्ञानिक बेस ढूंढा जाए तो बेहतर है। महामहिम ने कहा कि ज्‍योतिष में जब कोई भी उपाया बताया जाता है तो उससे समस्या कम हो जाती है। इस तरह से ज्योतिष का प्रचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा मैं वैज्ञानिक हूं लेकिन मैंने भी ज्योतिष पढ़ा है।

अंकज्योतिष के जरिए पुराने समय से जुड़ी म‌िली जानकारियां

prakash pant in jyotish mahakumbh
देहरादून में आयोजित अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के दूसरे दिन ज्योतिषियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि यूरोप में विकास के पीछे भारत का अंकशास्‍त्र का विशेष योगदान है।

उन्होंने कहा कि अंकज्योतिष के जरिए हमने पुराने समय से जुड़ी जानकारियां हासिल की। कहा, आज मनुष्य अपने भविष्य जानने को लेकर काफी उत्सुक है। जिसमें ज्योतिष उनका मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

सूरज को जानने से पहले ज्योतिष का अस्तित्व

prakash pant in jyotish mahakumbh
प्रकाश पंत ने कहा कि जब लोग ये नहीं जानते थे कि सूर्य गोल है इससे पहले ज्योतिष अस्तित्व में था। ज्योतिष एक विज्ञान है। कहा, जो भी आविष्कार हो रहे हैं, उसके पीछे भारतीय प्राचीन परंपरा है। 

दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रकाश पंत ने ज्योतिषों को सम्मानित किया। बता दें कि इससे पहले रविवार को मशहूर ज्योतिषों ने लोगों को निशुल्क सेवाएं दी। यह कार्यक्रम रविवार सुबह से शाम तक चला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें