दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून डीएवी कॉलेज के छात्रनेताओं की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। इस बीच एक छात्र नेता कॉलेज के समीप टावर पर चढ़ गया। इससे पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूले हैं। छात्र नेता का कहना है कि वह टंकी पर बैठकर ही भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
महाविद्यालय में फीस में विकास के नाम पर लूटखसोट बंद करने, डीएवी कॉलेज को श्रीदेव विश्वविद्यावलय से संबद्ध करने, कॉलेज की सीटें बढ़ाने, कॉलेज के सभी खातों का ऑडिट कराने की मांग को लेकर छात्र डीएवी में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।