फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आकर चीता पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




- घायल पुलिसकर्मियों का कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है इलाज, कार चालक गिरफ्तार

- शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई थी घटना, नशे की हालत में कार चला रहा था चालक

गलत दिशा में चल रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे चीता पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों का कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई है।

जानकारी के अनुसार कांस्टेबल प्रवीण भंडारी और प्रेम सिंह शनिवार को चीता ड्यूटी पर थे। उन्हें रात करीब 11.30 बजे कंट्रोल रूम से बलवीर रोड पर किसी घटना की सूचना मिली थी। इस पर दोनों मोटरसाइकिल लेकर बलवीर रोड पर आ गए। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के पास चौक पर पहुंचे तो गलत दिशा में सामने से आ रही एक कार ने उन्हें तेजी से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सिपाही जख्मी हालत में सड़क पर गिर गए। लेकिन, कार चालक वहां से भाग निकला। शोर मचाने पर वहां स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए, जिन्होंने प्रवीण और प्रेम सिंह को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा था कि इसी बीच पुलिस एक व्यक्ति को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लाई। पता चला कि यह वही कार चालक है जिसने चीता पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी है। पुलिस ने टक्कर के बाद उसे कुछ दूरी पर ही अगले बैरियर पर पकड़ लिया था। आरोपी ने अपना नाम सुभाष नवानी निवासी गढ़वाल कॉलोनी, सीमाद्वार बताया। मेडिकल में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में कांस्टेबल प्रवीण भंडारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें