फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्त महिला को न्याय की दरकार, सीएम और डीएम पर उपेक्षा का आरोप

Sat, 29 Apr 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक संस्‍था ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और ‌चमोली के जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संस्‍था के निदेशक का आरोप है कि उन्होंने एक विक्षिप्त महिला की सुरक्षा और बसेरे के लिए दोनों से मदद मांगी लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


शनिवार को देहरादून में एक पत्रकारवार्ता के दौरान 'रंगोली एक सामाजिक संस्‍था' के संस्‍थापक शशि भूषण मैठाणी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उन्हें चमोली ‌जनपद के कर्णप्रयाग में एक गर्भवती विक्षिप्त महिला के दर-दर भटकने की जानकारी मिली। इस संबंध में उन्होंने डीएम ‌चमोली विनोद कुमार सुमन को फोन पर मामले में सहयोग करने की बात कही। 
शशि भूषण का आरोप है कि उन्होंने इस मामले में मदद करने के बजाय उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग में उन्ही की जांच करने का आदेश ‌दे दिया। जांच के बाद भी विक्षिप्त महिला के लिए कोई सहयोग नहीं किया। शशिभूषण ने बताया कि उन्हें महिला को देहरादून स्थित नारीनिकेतन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन से सुरक्षा स्वरुप मदद चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें