फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गाजे-बाजे के साथ निकला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए करतब

विज्ञापन
पंच प्यारों की अगुवाई में मेन बाजार से गुजरता नगर कीर्तन। संवाद
विज्ञापन
- गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में भारी संख्या में संगत शामिल हुई। इस दौरान गतका पार्टी के करतबों ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा सिंह सभा के माध्यम से अजीतनगर गुरुद्वारा परिसर से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन मेन बाजार के मंडी चौक, गीता भवन, पहाड़ी गली चौक, डाकपत्थर चौक आदि से होते हुए वापस गुरुद्वारे में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान गुरबाणी की गूंज से वातावरण भक्तिमयी बना रहा। नगर कीर्तन का बाजार में जगह-जगह स्वागत करने के साथ स्थानीय व्यापारियों ने स्टॉल से प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतब देखने के लिए दर्शकों का जमवाड़ा लगा रहा। उधर इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा विकासनगर में तीन दिवसीय पाठ के उपरांत लंगर में प्रसाद वितरित किया गया। भारी संख्या में संगतों के अलावा सिक्ख यूथ सेवक जत्था विकासनगर, दशमेश सेवक जत्था अजीतनगर सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें