फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेसकोर्स के एक फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
I- परिजनों ने मौत के लिए मकान मालिक को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

I
I- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजाI
I- परिजनों के तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
I
Iरेसकोर्स विधायक हॉस्टल के पास एक फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है नाबालिग ने बाथरूम में फांसी लगा ली, लेकिन परिजनों ने उसकी मौत के लिए मकान मालिक को जिम्मेदार ठहराया। उधर, नाबालिग की मौत की खबर सुनते ही वहां सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पहले घटनास्थल और बाद में थाने जाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस विधायक मौके पर पहुंचे। बाद में थाने पहुंचकर उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राजधानी में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। परिजनों की तहरीर के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है।I
I
I
Iजानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग रेसकोर्स में अभिषेक उर्फ राजा लूथरा के घर में पिछले दो माह से काम करती थी। वह कभी वहीं रहती थी और कभी अपने घर में आ जाती थी। बताया जा रहा है कि वह 28 तारीख को करीब पांच बजे घर आई। उसने अपने सहेलियों को बताया कि राजन लूथरा ने उसे बेल्ट से मारा है। उसने सहेलियों को निशान भी दिखाए। पिता ने बताया कि वह इसके बाद वापस नहीं जाना चाहती थी, लेकिन राजन लूथरा का गार्ड घर आया और जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया। पिता के अनुसार करीब एक बजे उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह अस्पताल गए लेकिन वहां भी उन्हें मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन

I
Iपुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस के मुताबिक उसके गले पर निशान हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी वह बाथरूम में टेबल लेकर जाती दिख रही है। उधर, नाबालिग की मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग फ्लैट के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने फ्लैट में तोड़फोड़ की भी कोशिश की। इसके अलावा भीड़ ने थाने में भी प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
I


Iनेता प्रतिपक्ष के साथ ही कांग्रेस विधायक भी पहुंचे घटनास्थल और थानेI
Iनाबालिग की संदिग्ध मौत की खबर सुनकर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक भी सदन से उठकर सीधे मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विधायक नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के बात कर मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विधायकों ने राजधानी में इस प्रकार की घटना की निंदा करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
I

Iनाबालिग की मौत पर बाल आयोग ने पुलिस से मांगी आख्या
I
Iरेसकोर्स में नाबालिग की संदिग्ध मौत पर उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग ने मामले की जांच करते हुए एसएसपी से आख्या मांगी है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि इस मामले में पूरी स्थिति का पता किया जा रहा है। मामले की जानकारी करने के बाद परिवार की काउंसलिंग की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि बच्ची के घर की क्या स्थिति है। माता पिता ने बच्ची को काम करने के लिए क्यों भेजा। बच्ची के माता पिता क्या काम करते हैं। सभी स्थिति जानने के बाद परिजनों की काउंसलिंग की जाएगी।
I


Iमहिला आयोग ने लिया संज्ञान, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
I
Iरेसकोर्स स्थित फ्लैट में बृहस्पतिवार को सुबह एक नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नाबालिग से दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई, हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले का संज्ञान लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसएसपी देहरादून से फोन पर वार्ता की। कुसुम कंडवाल ने एसएसपी देहरादून को निर्देश देते हुए कहा कि यदि नाबालिग ने आत्महत्या की है तो कारणों की जांच की जाए। यदि जांच में पाया जाता है कि आत्महत्या नहीं है, अन्य कारणों से नाबालिग की मृत्यु हुई है, तो संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी तथ्यों की स्पष्ट जांच हो। यदि मामले में नाबालिग के साथ कुछ गलत कृत्य किया गया है तो आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। डीआईजी पी रेणुका से कहा कि नाबालिग की मौत के कारणों की स्पष्ट जांच की जाए।
विज्ञापन

I

Iनाबालिग से काम करवाने पर दर्ज हो मुकदमा
I
Iकुसुम कंडवाल ने कहा कि नाबालिगों से नौकरी करवाने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा नाबालिग के माता पिता के विरुद्ध भी उक्त धाराओं में मामला लिखा जाए। जिस उम्र में बच्चों को पढ़ना चाहिए उस उम्र में उनसे काम करवाया जा रहा है। किसी भी हाल में दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें