फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर की पर्यावरण मित्र बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार वैध के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे से मुलाकात की। उन्होंने नगर आयुक्त को पर्यावरण मित्रों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने दून नगर निगम यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार और सचिव धीरज भारती के साथ मांग की कि नगर निगम बोर्ड ने 29 अप्रैल 2026 को पर्यावरण मित्रों का मानदेय 800 रुपये प्रतिदिन स्वीकृत किया था। संगठन ने मांग की कि जून 2026 से सभी पर्यावरण मित्रों को स्वीकृत दर के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन में पर्यावरण मित्रों के नियमितीकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन ने कहा कि शासनादेशों के अनुरूप चयन समिति गठित कर योग्य पर्यावरण मित्रों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जानी चाहिए, जिससे लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायित्व और सुरक्षा मिल सके। इसके अलावा स्वीकृत 715 पर्यावरण मित्रों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की। नगर आयुक्त ने तीनों मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें